Poems


Poems

दृढ़ इच्छा-शक्ति की अद्भुत मिसाल – मैरी कॉम

अर्चना कोहली 'अर्चि' / March 8, 2022

नारी है दृढ़ इच्छा-शक्ति की अद्भुत मिसाल

दम पर उसके वह भी कर सकती देश-भाल। 

हौसले से क्षितिज भी उसने पार कर लिया

पुरुषों के मध्य भी निज प्रकाश फैला दिया।।

हर क्षेत्र में नारियों ने प्रभुत्व अपना जमाया

मनोबल से भारत का नाम चहुँ और बढ़ाया।

स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हैं उनकी गाथाएँ

पुरुषों से कमतर नहीं होती हैं ये महिलाएँ।।

मैरीकॉम  भी है इसी क्रम की एक सुंदर कड़ी

आर्यावर्त की वह भी बनी है अमोल-सी लड़ी।

मुक्केबाज़ी से गौरवान्वित किया है देश-भाल।

निज ख्वाब को हकीकत में उसने लिया ढाल।।

जन्म लिया था एक निर्धन कृषक परिवार में

बचपन बीता था इनका अत्यधिक ही कष्ट में।

बचपन से ही राह चुन ली थी मुक्केबाजी की

संघर्ष के कंटक वन से कुंदन बनकर चमकी।।

2009 में मैरी ने पाया था खेल रत्न पुरस्कार

विश्व मुक्केबाजी की स्पर्धा जीती पांच बार।

पद्मश्री-अर्जुन पुरस्कार से हुई थी सम्मानित

2018 में वीरांगना सम्मान से हुई विभूषित।।

माँ-पत्नी का भी हर फर्ज शिद्दत से निभाया है

बॉक्सिंग एंबेसडर बनकर परचम लहराया है।

उपलब्धियों से विभोर सबको इसने है किया

नारी सशक्तिकरण का उदाहरण दिखा दिया।।

चित्र आभार: unplash

Related Post

Reply to Archana

Contact

We'd love to hear from you! Send us a message using the form below.

Address

Sector-31 Noida,
Noida, U.P.(201301), India

Email Us

contact@archanakohli.com

archanakohli67@gmail.com