
Quotes
सुविचार
सूर्य का प्रकाश हमारे जीवन में एक नवीन आभा की तरह होता है, जो हमें हर परिस्थिति का सामना नकारात्मकता का त्याग करके सकारात्मक शक्ति से करने का सुंदर संदेश देता है।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 10, 2024
नकारात्मक विचारों की तुलना हम घर के कूड़े-करकट से कर सकते हैं, जिन्हें मन से निकालने में ही समझदारी है।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 09, 2024
जिनका मन दर्पण की तरह पारदर्शी और स्वच्छ होता है, उनके शत्रु अधिक मित्र कम होते हैं
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 08, 2024
हौसलों की उड़ान पक्षी से भी ऊँची होती है, जिसके बल पर हम क्षितिज को भी पार कर सकते हैं।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 08, 2024
हँसी पुष्पों की सुंदर फुलवारी के समान होती है, जो अपनी मोहक सुगंध से परायों को भी अपना बना लेती है।
अर्चना कोहली 'अर्चि / April 07, 2024
जीवन में मिलने वाले कठोर संघर्ष हमें मज़बूत बनाने की पहली सीढ़ी हैं।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 07, 2024
संस्कार एक ऐसी दौलत है, जो हमें परिवार से विरासत से मिलती है। इसे हमसे कोई भी नहीं छीन सकता।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 05, 2024
कर्मरूपी चक्की हमें युगों-युगों से अनाज की तरह पिसती चली आ रही है। चाहे सतयुग हो या कलयुग। अब यह हम पर निर्भर है, हम कर्म को बोझ समझकर उदासी से करते हैं या खुशी से।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 04, 2024
जिंदगी एक पास बुक की तरह होती है, जिसमें सुख और दुख बसंत और पतझड़ की तरह आते- जाते रहते हैं।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 03, 2024
दूसरों को गलत समझने से पहले अपने मन के अंदर भी झाँककर देख लेना चाहिए। ताली कभी भी एक हाथ से नहीं बजती है।
अर्चना कोहली 'अर्चि' / April 02, 2024
Contact
We'd love to hear from you! Send us a message using the form below.
Address
Sector-31 Noida,
Noida, U.P.(201301), India
Email Us
contact@archanakohli.com
archanakohli67@gmail.com